Friday, February 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बिल गेट्स ने भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, परिवार कल्याण रसायन एवं ऊर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।

श्री नड्डा ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में हुई इस मुलाकात में गेट्स फाउंडेशन के साथ साझीदारी में भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता के क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की सराहना की।

श्री गेट्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की सराहना की और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने निदान और दवाओं की लागत को कम करने, दुनिया भर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को सक्षम करने में भारत द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष साझीदारी को जारी रखने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के ज्ञापन को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img