आसमान में रहस्यमय रोशनी ने किया हैरान, लोग बोले एलन मस्क का कारनामा

लंदन, (वेब वार्ता)। ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों के आसमान में भी सोमवार को एक रहस्यमय चीज घूमती हुई दिखाई दी। यह एक सफेद सर्पिल आकृति थी। इसे देख कर हर कोई हैरान हो गया। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे एलन मस्क का हाथ है। दरअसल यह स्पेसएक्स के रॉकेट से जुड़ा हो सकता है। कुछ लोगों ने इस अद्भुत नजारे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि उन्हें लगा कि जैसे एलियंस आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीब आकृति रॉकेट के दूसरे चरण से निकले हुए ईंधन के जमने से बनी है। यह प्रकाश के कारण चमक रहा है, इसलिए धरती पर दिखाई देता है। दरअसल फॉल्कन 9 रॉकेट को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। अंतरिक्ष से वापस आने के दौरान रॉकेट बचा हुआ ईंधन बाहर निकालता है। रॉकेट की गति के कारण यह सर्पिल पैटर्न में तुरंत जम जाता है। ईंधन पहले बर्फ में बदलता है और फिर जलवाष्प में। इसके बाद यह ऊपरी वायुमंडल में सूर्य की रोशनी से चमकता है। स्पेसएक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘फाल्कन 9 रॉकेट को आज एनआरओएल-69 मिशन के लिए लॉन्च किया गया।’ माना जा रहा है कि आसमान में चमकती आकृति इसी लॉन्च के बाद बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles