सिजलिंग कैमिस्ट्री करते दिखे ईशा-पार्थ, इंटरनेट पर छा रहा ये रोमांटिक वीडियो

मुंबई, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुकी ईशा मालवीय तो आप सबको जरूर याद होंगी। इस शो में ईशा अपने एक्स अभिषेक कुमार और बाॅयफ्रेंड समर्थ जुरेल की वजह से खूब सुर्खियों में रही थी। वहीं तीनों की लड़ाई कई बार शो का हाइलाइट रही। हालांकि शो से बाहर आने के बाद तीनों के बीच सब नार्मल हो गया था। हां, समर्थ जुरेल और ईशा अभी भी रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इस बात की कन्फर्मेशन नहीं है। फिलहाल सभी इन दिनों अपने-अपने काम में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच हाल ही में ईशा का एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में ईशा-पार्थ समथान के साथ बालकनी में खड़ी होकर रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं।

रोमांस करते दिखे ईशा-पार्थ  

दरअसल, टीवी के हैंडसम हंक पार्थ समथान और ईशा मालविया जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसी म्यूजिक वीडियो से दोनों का एक BTS वीडियो सामने आया है,जो कि इंटरनेट पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में ईशा और पार्थ बालकनी में खड़े होकर एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। इस दौरान ईशा भीगे बालों में पिंक टैंक टॉप और पर्पल लोअर में नजर आ रही हैं, जबकि ग्रे लोअर और व्हाइट टी-शर्ट में पार्थ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री लोगों का दिल धड़का रही है। सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों का ये वीडियो बवाल मचा रहा है।

 

 ईशा-पार्थ वर्क फ्रंट

बता दें कि ईशा जब से ‘बिग बॉस 17’ से बाहर आई हैं वो लगातार म्यूजिक वीडियोज को करने में बिजी हैं। वहीं बात पार्थ के काम की करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसी हैं यारियां से की थी। वो एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग बसु का रोल निभाते नजर आए। एरिका फर्नांडिस उनके अपोजिट रोल में थीं। इसके अलावा वो एक्टर शो कहने को हमसफर हैं में भी दिखे। फिलहाल फैंस उनके और ईशा का इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles