Monday, November 24, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज ने स्वान डिफेंस के साथ भारत में शिपबिल्डिंग साझेदारी की घोषणा

नई दिल्ली/सोल, 29 सितंबर (वेब वार्ता)। सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी ने भारत की स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज के साथ शिपबिल्डिंग और ऑफशोर इंजीनियरिंग में रणनीतिक साझेदारी की है।

योन्हाप समाचार एजेंसी के अनुसार, समझौते के तहत दोनों कंपनियां शिपबिल्डिंग और ऑफशोर प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और मैनेजमेंट में सहयोग करेंगी। स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज भारत का सबसे बड़ा ड्राई डॉक संचालित करती है और बड़े क्रूड कैरियर (वीएलसीसी) का निर्माण करने में सक्षम है।

सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य अपने व्यवसाय का विस्तार करना और भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना है। यह डील अगस्त में अमेरिकी विगर मरीन ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी के बाद वैश्विक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत शिपबिल्डिंग और समुद्री क्षेत्र में लगभग 1.82 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य भारत को दुनिया के प्रमुख समुद्री देशों में शामिल करना है। मंत्री ने कहा कि सभी आकार के जहाजों के निर्माण के लिए शिपबिल्डर्स को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

सोनोवाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने शिपिंग को एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर स्तंभ बनाने का कार्य किया है। भारत का शिपबिल्डिंग उद्योग मैरिटाइम इंडिया विजन 2030 और अमृत काल के दीर्घकालिक रोडमैप के अनुसार एक बड़े परिवर्तन से गुजर रहा है।

यूनियन बजट 2025 में भारतीय शिपयार्ड की क्षमता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए कई सुधार और निवेश की घोषणाएं की गई हैं, जिससे भारत एक मजबूत समुद्री इकोसिस्टम का निर्माण कर सके।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles