Saturday, March 15, 2025
Homeराज्यभ्रष्टाचार में डूबा हुआ है नगर निगम, शामिल गांवों के विकास की...

भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है नगर निगम, शामिल गांवों के विकास की हुई अनदेखी: कमल दीवान

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। सोनीपत नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। प्रोपट्री आई.डी., फैमली आई.डी., एन.ओ.सी. जैसे कामों के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। सोनीपत की जनता के आशीर्वाद से मेयर बनने के बाद सबसे पहले सोनीपत नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को मिटाया जाएगा। यह बात रविवार को राई, लिवान, लिवासपुर, राठधाना, निरंकारी भवन सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सोनीपत नगर निगम में गांवों को शामिल तो किया गया, लेकिन शुरूआत से ही गांवों के विकास की अनदेखी की गई। सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में शामिल गांवों में पानी निकासी की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। नगर निगम में शामिल गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर कोई कदम नही उठाए गए। कमल दीवान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गांवों के संसाधनों का सिर्फ इस्तेमाल किया है, ग्रामीणों के उत्थान के लिए कोई कदम नही उठाया है। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी सीवरेज लाइन जाम है, कालोनियों में गंदगी फैली हुई है। नगर निगम करोड़ों रुपए टैक्स तो ले रहा है, लेकिन लोगों को सुविधाएं नही दे पा रहा है। कमल दीवान ने कहा कि इन सबके पीछे की सबसे बड़ी वजह भ्रष्टाचार ही है। उन्होंने कहा सोनीपत की जनता अब भाजपा को पूरी तरह से पहचान चुकी है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी कह रहे हैं कि कमल तो नया है। लेकिन फिर भी वे उनसे डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो खुद को पुराना कह रहे हैं, उनके कार्यकाल में क्या-क्या हुआ है, यह सब जानते हैं। कांगे्रस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा जनता की सेवा की है। उनके पिता को सोनीपत की जनता ने दो बार आशीर्वाद दिया था। उनके पिता ने भी जनता की सेवा की थी। अब वे भी राजनीति में जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने जनसभाओं में लोगों को आश्वासन दिया कि जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद धर्मपाल मालिक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक पदम दहिया, सुरेंदर शर्मा पूर्व HPSC सदस्य, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, मेघा दिवान, जयभगवान आंतिल, रणजीत कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, अमनदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा,एडवोकेट मुकेश पन्नालाल,प्रेम रेलन, प्रेम नारायण गुप्ता, सतबीर निर्माण, नीलकंठ मुखीजा, मनोज बागड़ी, मनोज रिढ़ाऊ, करमबीर सरोहा, रामकरण जांगड़ा, मनीष सैनी, रवि कपूर, पवन बंसल, पवन गोयल, नीरज देशवाल, संतोष गुलिया, कमला मलिक, रजनी किराड़, रेखा राणा, निर्मला पांचाल, कलावती पांचाल, दयानंद बाल्मीकि, कुलदीप देशवाल, राजमल चहल, कुलदीप गंगाना, हरिप्रकाश मंडल, राकेश सौदा, अनुज छाबड़ा, सरदार इंदरपाल, प्रेम भूटानी, कुलदीप सोलंकी, रवींद्र मालिक, ऋतुराज प्रधान, रवि मेहरा, महावीर टोंक, नरेश अरोड़ा, संजय वधावन, गुलाब जांगड़ा, बंसी कुंडू, जयभगवान जैन, प्रदीप गोयल, नरेंद्र गोयल, संदीप गिरधर, पवन गर्ग, मुकेश पन्नालाल, हरीश आंतिल, समुद्र हुडा, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश चोपड़ा, दिलबाग तूर, पवन सिंहमार, सूरज जैन, राजीव गर्ग, साहिल मित्तल, अनिल गोयल, अशोक छाबड़ा, राजेन्द्र छाबड़ा, आशीष दुआ, प्रेम रेलन, के०सी० बत्रा, विपिन दुआ, रमन चड्ढा, राहुल हसीजा, सुभाष सरासर, ऋतिक वर्मा, कपिल खन्ना, विजय दहिया, मौजूदा पार्षद, पूर्व पार्षद, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments