Wednesday, February 11, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

आईएसबीटी में गंदगी देख भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कर्मचारियों को मिला नए र्कायालय का वादा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को स्वच्छ और सम्मानजनक कार्यसंस्कृति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बुधवार को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी से ‘कूड़े से आज़ादी अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत दिल्ली भर में एक महीने तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत स्वयं झाड़ू लगाकर की और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सफाई सिर्फ बाहर की नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की भी होनी चाहिए।

आईएसबीटी में सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

आईएसबीटी की हालत देख हुई नाराज़

रेखा गुप्ता ने जब आईएसबीटी कार्यालय का निरीक्षण किया, तो वहां की गंदगी और अव्यवस्था देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा:

“अगर हमारे अधिकारी ऐसी परिस्थितियों में काम करेंगे, तो इससे किसी का क्या भला होगा?”

वहां एक अधिकारी की कुर्सी के ऊपर से पानी टपक रहा था, और पूरा फर्नीचर बदहाल था। मुख्यमंत्री ने इसे “शिक्षित सरकार के राज्य में शर्मनाक स्थिति” करार दिया।

नया सचिवालय बनाने का एलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अब सभी विभागों के लिए एक नया और आधुनिक सचिवालय बनाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि—

  • सभी विभाग एक ही स्थान से संचालित हो सकें

  • कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल मिले

  • काम का माहौल सुव्यवस्थित, तकनीक-संपन्न और प्रेरक हो

रेखा गुप्ता ने कहा:

“हम आज से ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। एक उपयुक्त जगह की तलाश की जाएगी, जहां यह नया सचिवालय बनाया जा सके।”

पिछली सरकारों पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पूर्ववर्ती सरकारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा:

“पिछली सरकारों ने केवल अपने लिए ऐशो-आराम के महल बनवाए, लेकिन कर्मचारियों को न्यूनतम सुविधाएं तक नहीं दीं।”

उन्होंने ज़ोर दिया कि एक जिम्मेदार सरकार के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता दे।

कर्मचारियों के लिए संवेदनशील नेतृत्व

रेखा गुप्ता ने अंत में कहा:

“मैं अपने कर्मचारियों को ऐसी बुरी स्थिति में छोड़कर नहीं बैठ सकती। अब बदलाव का समय है।”

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को सफाई के साथ-साथ एक बेहतर प्रशासनिक वातावरण की भी ज़रूरत है, और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया पर दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा:

🟨 “बड़े बदलाव की शुरुआत हमेशा अपने घर से होती है। हमने महिला एवं बाल विकास विभाग से कूड़े से मुक्ति अभियान की विधिवत शुरुआत की है।”

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img