Saturday, February 21, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

मान ने 763 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित

चंडीगढ़, (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्रियों ने नौकरी दी होती तो वह मुख्यमंत्री नहीं होते। पिछली सरकारों ने ऐसा कुछ सोचा ही नहीं, जिससे युवाओं को नौकरी मिल सके। मुख्यमंत्री ने 704 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटें। जो सेहत विभाग, कॉरपोरेशन और हायर एजुकेशन विभाग से जुड़े हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, 51000 नियुक्ति पत्र बांटने का शगुन हो चुका है। सरकार यहीं पर रुकेगी नहीं बल्कि 50 हजार और नौकरियां दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को आड़े हाथों लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, लुधियाना का सांसद मेरे आवास पर आ गया।

पुलिस ने उसे जाने नहीं दिया तो पिछले गेट से घुसने की कोशिश की। सांसद के दादा जी मुख्यमंत्री थे। वो बोले, मुझे मुख्यमंत्री आवास के सारे रास्ते पता हैं। मुख्यमंत्री आवास में जाने के लिए लोगों का विश्वास जीतना होता है। इस दौरान सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह व शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद थे।

तीन साल में 51655 सरकारी नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन सालों में युवाओं को 51,655 सरकारी नौकरियां दी हैं। राज्य सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का एक लाख का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए पारदर्शी विधि अपनाई गई है, जिसके कारण इन 51,000 सरकारी नौकरियों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका से युवाओं को डिपोर्ट करने की घटना हमारे सभी के लिए आंखें खोलने वाली है कि राज्य के युवाओं को यहां रहकर ही कड़ी मेहनत करके विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके प्रदान किए जाएं ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू सकें।

सड़क सुरक्षा बल का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में अपनी तरह की अनोखी पहल शुरू की है और पंजाब में राज्य और राष्ट्रीय मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए समर्पित सड़क सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रशिक्षित नए भर्ती किए गए 1,597 कर्मचारी, जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, इस बल की रीढ़ हैं।

इन जवानों को सभी सुविधाओं से लैस 144 वाहन प्रदान किए गए हैं। इसकी शुरुआत के बाद राज्य में हादसों के कारण होने वाली मौतों में 48.10 प्रतिशत की कमी आई है। भगवंत मान ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कानून व्यवस्था उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img