सावन सिंधारा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमीं महिलाएं

रांची, (वेब वार्ता)। समर्पण शाखा की ओर से सावन सिंधरा का आयोजन शुक्रवार को कड़ी पत्ता रेस्ट्रोरेंट कचहरी रोड में किया गया।

कार्यक्रम में शाखा की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर झूमी। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला सदस्य मारवाड़ी और रेट्रो लुक में सज धज कर पहुंचीं। सभी सदस्यों ने डांस कॉम्पोटीशन में भाग लिया।

साथ ही सभी ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुती दी। सभी को तरह-तरह का गेम खेलाया गया और विजेता को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम की संयोजिका कंचन सोमानी, कविता सोमानी, रंजूमालपानी, सोनम शर्मा ने बहुत ही सुंदर तरीके से कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।

मौके पर संयोजिका ने बताया कि सभी महिला सदस्यों को उपहार भेंट किया गया है। वहीं रांची समर्पण शाखा की तरफ से बेस्ट डांस, बेस्ट मारवाड़ी थीम ड्रेस अप, बेस्ट रेट्रो थीम ड्रेस करके आई बहनों को पुरस्कृत किया गया। सबने बहुत आनंद उठाया। साथ ही लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, सचिव शुभा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितु पोद्दार, सयोजिका कंचन सोमानी, कविता सोमानी, रंजु मालपानी, सोनल शर्मा और पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं। यह जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles