ऋषिकेश में डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ऋषिकेश, 02 अप्रैल (वेब वार्ता)। 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिवेणी घाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश लगातार जारी थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दर्ज डकैती के मामले में रमेश लहारे की तलाश की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ अलीबाग थाना क्षेत्र में 18.50 लाख रुपये की डकैती का मामला दर्ज है।

संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

एक अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाखा टीम आरोपी की तलाश में ऋषिकेश पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम का गठन किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी त्रिवेणी घाट क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसका हुलिया आरोपी से मेल खा रहा था।

घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति घबराकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

महाराष्ट्र पुलिस ने मौके पर ही आरोपी की पहचान की पुष्टि कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles