उत्तर प्रदेश: हर कमिश्नरी में बन रहे हैं स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सीएम योगी ने कही ये बातें

लखनऊ, (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जहाँ विभिन्न खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जाएंगे। यह जानकारी सीएम योगी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में दी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा, “हर खिलाड़ी अपने आप में समाज के लिए एक हीरो होता है। हर नागरिक को एक खिलाड़ी की तरह अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने, खेल जीवन के अनुशासन को बनाए रखने और जीवन में उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों का हिस्सा होना चाहिए।”

88 खिलाड़ियों को मिली पुरस्कार राशि

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के 88 खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की। साथ ही, सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। समारोह में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

मेजर ध्यानचंद के नाम पर है मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा, “1928, 1932 और 1936 के तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर उन्होंने भारत की हॉकी को वैश्विक पहचान दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सबसे प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम पर समर्पित किया गया।”
उन्होंने बताया कि मेरठ में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है और इस सत्र से वहां पाठ्यक्रम शुरू हो गए हैं।

हर स्तर पर हो रहा है खेल अवसंरचना का विकास

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार की नई खेल नीति से खिलाड़ियों को बेहतर मंच, कोच और इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है:

  • हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाया जा रहा है।

  • हर विकासखंड पर मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

  • हर जनपद में एक स्टेडियम बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

इसके अलावा, ओपन जिम के निर्माण और युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में बनने वाली खेल अवस्थापना सुविधाओं का लोकार्पण भी किया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img