Friday, January 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बड़हलगंज के पास एंबुलेंस और ट्रेलर की आमने सामने की टक्कर में दो की हुई मौत, सात घायल

गोरखपुर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बड़हलगंज थाना क्षेत्र गायघाट गांव के सामने रविवार की सुबह छः बजे रामजानकी मार्ग पर एंबुलेंस व ट्रेलर की आमने सामने की टक्कर में एंबुलेंस में सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय स्वाति का जबड़ा टूटा हैं।
घायलो से मिली जानकारी के अनुसार मउ जनपद के मधुबन कस्बे के सत्येंद्र प्रसाद के पिता 75 वर्षीय जगलाल प्रसाद का लखनऊ मे इलाज के दौरान मौत हो गया। परिजन एंबुलेंस से उनका मृत शरीर लेकर लखनऊ से गोरखपुर-देवरिया के रास्ते बड़हलगंज होकर मधुबन जा रहे थे। एंबुलेंस में नौ लोग सवार थे।
रविवार की सुबह छः बजे एंबुलेंस बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के पास पहुंची थी कि तभी बड़हलगंज की तरफ से जा रहे ट्रेलर की उससे भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल की तरफ ग्रामीण दौड़ पड़े। घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। मौके पर ही 40 वर्षीय लालबहादुर व 55 वर्षीय श्रीमती तारा देवी पत्नी इन्द्रदेव की मौत हो चुकी थी। जब कि सत्येंद्र प्रसाद (40),लक्ष्मी देवी पत्नी सत्येंद्र प्रसाद (38),स्वाति पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (22),शौर्य पुत्र सत्येंद्र प्रसाद (8),सात्विक पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (10),अनीता राय पत्नी विनोद राय (44) व बाराबंकी निवासी चालक जहांगीर (30) बुरी तरह घायल हो गये। सभी घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हास्पिटल लाया गया। अस्पताल के संचालक सर्जन डा मनोज यादव ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा हैं। स्वाति का जबड़ा टूटा हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles