Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदो जून की रात से बढ़ेंगी टोल की दरें, एनएचएआई ने जारी...

दो जून की रात से बढ़ेंगी टोल की दरें, एनएचएआई ने जारी की लिस्ट, 25 रुपये तक हुई बढ़ोतरी

लखनऊ, (वेब वार्ता)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दो माह से लंबित बढ़ी हुई दरें दो जून की रात 12 बजे से लागू करेगा। कार और वैन को छोड़कर अन्य वाहनों पर नई दरें प्रभावी होगीं। चुनाव के चलते एक अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें रोक दी गई थीं। नई दरें 31 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेंगी। प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर रोहित कुमार के अनुसार कार जीप, वैन सहित अन्य लाइट मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा करने के लिए 150 रुपये और आने जाने के लिए 230 रुपये निर्धारित किया गया था। यह दर 2023 से बरकरार है। लेकिन वाहनों की दरें बढ़ाई गई थी। व्यवसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दर पांच से लेकर दस रुपये तक बढ़ाई गई थीं। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एचसीएम और ईएसई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर दर बढ़ाया गया था। ओवरसीज्ड वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। चुनाव को देखते हुए दरें मार्च के अंतिम सप्ताह में लागू करने से रोकी गई थी। एनएचएआई के पीडी प्रवीण जिंदल ने बताया कि नई दरें दो जून की रात 12 बजे से लागू की जाएंगी।

मूंढापांडे टोल टैक्स की नई दरें 

वाहन के प्रकार                      सिंगल यात्रा    दोनों तरफ        पास

कार, जीप, वैन लाइट मोटर       150           230              5075

लाइट व्यवसायिक वाहन            235          355              7870

बस और ट्रक                           480          720              15975

एचसीएम ईएसई या एमएवी        730          1100            24390

ओवरसीज्ड वाहन                     940           1410           31350

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments