गणतंत्र दिवस पर सिद्धार्थनगर पुलिस का सम्मान, चार कर्मियों को मिले सेवा व प्रशंसा पदक

- Advertisement -
सिद्धार्थनगर, सन्दीप पाण्डेय | वेब वार्ता

26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्तर के सेवा एवं प्रशंसा पदकों से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर से संबंधित चार पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए गए, जिससे पूरे पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

भवानीगंज थाना में तैनात उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) राजेन्द्र प्रसाद को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में तैनात मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस) पद्मदेव राय को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

रेंज कार्यालय बस्ती से सम्बद्ध उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) ओंकार नाथ ओझा को प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किया गया।

वहीं न्यायालय सुरक्षा में तैनात निरीक्षक (नागरिक पुलिस) गौरव सिंह को प्रशंसा चिन्ह रजत (ऑपरेशनल) से सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान को पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा भावना का प्रतीक माना जा रहा है।

📲 ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पार्किंग-सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img