कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर के केवीके सोहना का किया निरीक्षण, मखाना–स्ट्रॉबेरी खेती का लिया जायजा

- Advertisement -
सिद्धार्थनगर, सन्दीप पाण्डेय | वेब वार्ता

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज जनपद सिद्धार्थनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सोहना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित विभिन्न कृषि नवाचारों और परियोजनाओं का गहन अवलोकन किया।

मखाना, स्ट्रॉबेरी और गेहूं की उन्नत खेती का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने मखाना उत्पादन इकाई, मुर्गी पालन इकाई, लाइन सोइंग पद्धति से गेहूं की फसल एवं स्ट्रॉबेरी की आधुनिक खेती का जायजा लिया। उन्होंने वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की और उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील

इस अवसर पर मंत्री श्री शाही ने उपस्थित कृषक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद जगदंबिका पाल, केन यूनियन चेयरमैन संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय पाठक, जयवर्द्धन तिवारी, ए.डी. एक्सटेंशन के.एम. सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

👉 कृषि व ग्रामीण विकास से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल से जुड़ें

ये भी पढ़ें: निर्वाचक नामावली से एक भी पात्र मतदाता न छूटे, डीएम अनुनय झा की अपील

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img