शादी के सवाल पर बोले राहुल, अब जल्दी करनी पड़ेगी

रायबरेली (उप्र) 13 मई (वेब वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद सोमवार को जब यहां पहली बार एक रैली को संबोधित कर रहे थे तो उन्हें इस सवाल का सामना करना पड़ा कि वह शादी कब कर रहे हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि अब उन्हें जल्‍द करनी पड़ेगी।

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित ‘मेला मैदान’ में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

गांधी ने सभा में अपने संबोधन के समापन के समय अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा को बुलाया और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए उनकी सराहना की।गांधी ने कहा, ‘‘देशभर में मैं दौरा कर रहा हूं और मेरी बहन यहां संभाले हुए है, इसके लिए धन्‍यवाद। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सामने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘पहले उसका जवाब दो।’’ सामने से यह सवाल आया कि शादी कब कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘अब जल्‍दी ही करनी पड़ेगी।’’ रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles