पत्रकार विनयकांत मिश्र से मिलकर विभिन्न पार्टी नेताओं ने जताई शोक संवेदना

-दुःख की इस घड़ी में हम सभी मिश्र परिवार के साथ हैं: डॉ. रमापति राम त्रिपाठी

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। हिंदी दैनिक आज समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार विनयकांत ऊर्फ मुन्ना मिश्र की माताजी स्वर्गीय चम्पा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी शनिवार को कुशीनगर नगर पालिका के कसया स्टैंड के पास स्थित मिश्र आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा:

“स्वर्गीय चम्पा देवी जी का जाना केवल मिश्र परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव से हर किसी के सुख-दुःख में साथ रहीं। आज उनका निधन हम सभी के लिए एक सहारा खोने जैसा है। दुख की इस घड़ी में हम सब मिश्र परिवार के साथ हैं।”

डॉ. त्रिपाठी ने परिवार के सदस्यों—रामनरेश मिश्र, ऋषिकांत मिश्र, इंजीनियर सौरभ मिश्र, एडवोकेट शशांक मिश्र और शिवम दीक्षित को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

इससे पहले शुक्रवार को, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे भी मिश्र परिवार से मिले और कहा कि स्वर्गीय चम्पा देवी जी एक धर्मपरायण और संस्कारवान महिला थीं। “उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहा है।”

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि क्षेत्र ने एक आदर्श मातृशक्ति को खो दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि मिश्र परिवार सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहा है और इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र उनके साथ है।

शनिवार को डॉ. त्रिपाठी के साथ-साथ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, प्रदीप पांडेय समेत कई नेताओं ने भी शोक संवेदना प्रकट की।

अन्य उपस्थित गणमान्य:
चंद्रप्रकाश यादव ‘चमन’, राणा प्रताप सिंह, बिरला धर्मशाला प्रबंधक बीरेंद्र तिवारी, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संगठन के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र (इंदू) उपाध्याय, संगठन मंत्री शोभा मणि, पूर्व ग्राम प्रधान विनय तिवारी, सुमित त्रिपाठी, पत्रकार अमरनाथ पांडेय, सतीश पांडेय, उमेश पांडेय, अनिल शुक्ला, संजय तिवारी, ज्ञानी जायसवाल आदि।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img