बलरामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-कमर खान

बलरामपुर, 31 मार्च (वेब वार्ता)। मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के शुभारंभ के अंतर्गत जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम नाउडीह में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे तथा क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें ओटीपी साझा करने के खतरे, लकी ड्रॉ के नाम पर होने वाले धोखाधड़ी, वीडियो कॉल के माध्यम से ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा करने से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 और 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

कानून पालन का दिया संदेश

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को कानून के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और महिला साइबर सेल के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles