चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया

बलरामपुर/गैसड़ी, कमर खान (वेब वार्ता)। चीनी मिल तुलसीपुर के विकास खण्ड गैसड़ी अन्तर्गत ग्राम- रमईपुर चयपुरवा में चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष पुरोहित ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गन्ना किसान सही प्रजाति का वीज लगाकर सही मुनाफा कमा सकते हैं । इस अवसर पर तुलसीपुर चीनी मिल के राजीव गुप्ता, सी.ओ.ई.सी हेड ने कृषकों को अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई करने एवं खेती किसानी से जुड़ी समस्याओं के निदान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं गन्ने की खेती करके अधिक लाभ लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होने यह भी बताया कि बसन्तकालीन गन्ना बुवाई करने वाले किसानों को उन्नतीशील गन्ना प्रजाति को.लख. 14201, को. 15023, को. 98014 को.लख. 16202 व को.शा. 13235 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल बुवाई करने के लिए सुझाव दिया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक सुधीर कुमार सिंह ने कृषकों को चीनी मिल द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में कहा कि चीनी मिल कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अर्न्तगत डीजल इंजन, छुट्टा पशु व जंगली जानवर से खेती बचाव हेतु सोलर पैनल फेंस इनरजायर, डिलेवरी पाइप, सोलर पम्प, सोलर पम्प अनुदानित दर किसानों को वितरित किया जा रहा है। चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) के.पी. सिंह के द्वारा बताया गया कि अबकी बार कृषकों को बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में गन्ना बीज परिवहन, गन्ना बीज सुरक्षण पर प्रीमियम नहर के दोनो तरफ के किसानों एवं डीप बोरिंग के पास के गन्ना बुवाई करने पर 75 प्रतिशत अनुदान पर गन्ना बीज दिया जायेगा , सभी कृषक चीनी मिल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाये। प्रभाकर कुमार प्रभात सी.ओ.ई.सी. के द्वारा किसानों के बताया गया कि पेड़ी से अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु उचित नमी के दशा में कटाई के 1 सप्ताह के उपरान्त 15 किलोग्राम यूरिया प्रति बीघा की दर से ठूठों पर प्रयोग करें, जिससे कल्लो का फुटाव अच्छा होता है और पैदावार 20-25 प्रतिशत अधिक होती है। इस अवसर पर क्षेत्र के जोनल इन्चार्ज जनार्दन सिंह, मिथलेश सिंह, आनन्द विक्रम सिंह एवं प्रगतिशील कृषक बृजमोहन शुक्ल, निसार अहमद, सगीर अहमद, बिन्द्रा प्रसाद, नसीम अहमद, सुकई प्रसाद , सन्तराम, नसीम, चिनकू, रक्षाराम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img