लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. सर्वेश त्रिपाठी सैकड़ों समर्थकों के साथ आरएलडी में हुए शामिल

लखनऊ, (वेब वार्ता)। राजधानी में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की मौजूदगी में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के अथक प्रयासों से लखनऊ के प्रतिष्ठित समाजसेवी और चिकित्सक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सभी नए सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से दल को और मजबूती मिलेगी। तो वहीं इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा किसी भी पार्टी की राजनीतिक ताकत तभी मजबूत होती है जब उसका संगठन मजबूत होता है। राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी लोग अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान करें।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय और अन्य पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। तो वहीं इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे पार्टी की राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति को और मजबूत किया जाएगा।

नए सदस्य

सदस्यता ग्रहण करने वालों में आरके सिंह, एके श्रीवास्तव, संदीप राय, आशुरतोष श्रीवास्तव, नितीश भरद्वाज, जतिन श्रीवास्तव, शि वम सिंह, अनुभव सिंह, बब्लू विश्वकर्मा, रामकल्प यादव, सुमित मिश्रा, दीपक सिंह, सर्वेश तिवारी, आलोक अरोडा, नवीन प्रकाश सिंह, श्यामसुन्दर तिवारी, ऋषभ सिंह, दिनेश वर्मा, मनोज यादव, राहुल गुप्ता, प्रियाशू वर्मा, मनेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img