गांव पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमूह; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दी गई अंतिम विदाई

आगरा, 29 फरवरी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें छलक पड़ीं। तिरंगे में लिपटे बेटे को देखकर घरवाले चीख पड़े। सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

मामला रूनकता थाना क्षेत्र के अटूस गांव का है। गांव निवासी दिलीप सिंह आर्मी से रिटायर हैं। उनके दो बेटे थे। दोनों आर्मी में तैनात थे। उदयवीर सिंह बड़ा था, और चंद्रवीर सिंह छोटा है। उदयवीर वर्तमान में फिरोजपुर में तैनात थे। वर्ष 2014 में उनकी शादी हुई थी। हालंकि अभी तक उन्हें कोई संतान नहीं है। बुधवार को घरवालों के पास फोन आया। बताया गया कि बेटे उदयवीर की बीमारी से मौत हो गई है।

खबर सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो आसपास के गावों से भी लोग आकर परिवार को सांत्वना देने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जानकारी होने पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles