कुशीनगर मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

कुशीनगर, 08 अप्रैल (ममता तिवारी)। कुशीनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल की रात थाना कप्तानगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 07 और 08 अप्रैल की रात थाना कप्तानगंज, थाना कसया और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हसनगंज-भिवरा रोड पर घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान आदित्य साहनी, निवासी बभनौली, थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।  कुंदन सिंह के अनुसार, आरोपी के पास से एक अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और नकद राशि बरामद की गई है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आदित्य साहनी थाना कप्तानगंज का 153ए नंबर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी गुंडा कानून के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वह किसान चौक पर हुई फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी था, जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना कसया और कप्तानगंज पुलिस के साथ स्वाट टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles