“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ कुशीनगर में भव्य हर घर तिरंगा यात्रा

- Advertisement -

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना भाजपा नगर मण्डल द्वारा आज बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस जोशपूर्ण यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, किशोर यादव, पप्पु पांडेय सहित भाजपा महिला मोर्चा के सम्मानित जनों ने भाग लेकर देश के प्रति सम्मान और गर्व का संदेश दिया।

यात्रा का शुभारंभ उदित नारायण इंटर कॉलेज से हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक, महिला मंडल और युवा तिरंगा झंडा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ जोशपूर्ण माहौल बनाया।

यह भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और मोहल्लों से होती हुई कटकुइयां मोड़ पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

यात्रा के दौरान गाए गए देशभक्ति गीत, लगाए गए नारे और फहराए गए तिरंगे झंडों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति की गूंज से गूंज उठा। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला, केशव उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, मार्कण्डेय शाही, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, भीखम प्रसाद, संजीव मिश्रा, देवेश मिश्रा, विनोद गुप्ता, योगेश राय, सुसील शर्मा, मीनू जिंदल, मुन्नी तिवारी, पुनम जायसवाल, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा, सोनु कुशवाहा, श्याम साहा, अनिल जायसवाल सहित भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाने और देशभक्ति की भावना को फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img