Sunday, March 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

तेज बारिश में भी अडिग रही आस्था, गणेश महोत्सव का गगनभेदी जयकारों के साथ समापन

कछौना (हरदोई), लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति द्वारा आयोजित 14वां श्री गणेश महोत्सव मंगलवार, 02 सितंबर 2025 को विधिवत समापन के साथ संपन्न हुआ। 27 अगस्त से शुरू हुए सात दिवसीय आयोजन ने कछौना नगर को भक्तिमय बना दिया।

विशाल शोभायात्रा और विसर्जन

अंतिम दिन पूजा-अर्चना के बाद बालामऊ रेलवे स्टेशन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों और देवी-देवताओं के चित्रण से सजी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से शारदा नहर तक पहुंची। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों के साथ नाचते-गाते रहे। मूसलाधार बारिश और विद्युत कटौती के बावजूद शोभायात्रा निर्बाध रही। शारदा नहर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

आयोजन समिति का आभार

श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति ने नगरवासियों, दानदाताओं, कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, विद्युत विभाग, और मीडिया का आभार व्यक्त किया। समिति ने भविष्य में बेहतर आयोजन का वादा किया।

उपस्थित गणमान्य

नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला पंकज, समिति अध्यक्ष अनूप कुमार बबलू, संस्थापक नेताजी राव मराठा, और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img