Saturday, January 31, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एएसपी आलोक राज नारायण ने किया सम्मानित

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता

हरदोई जनपद में शुक्रवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक लाइन/सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवा से निवृत्त हुए छह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट

सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके दीर्घकालीन, निःस्वार्थ और समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं—
• उ0नि0 ना0पु0 श्री महेन्द्र बहादुर सिंह
• उ0नि0 ना0पु0 श्री संगम लाल मिश्रा
• उ0नि0 स0पु0 श्री इश्वाक रसूल
• उ0नि0 ना0पु0 श्री राम बिहारी यादव
• उ0नि0 ना0पु0 श्री उमेश कुमार सिंह
• मु0आ0 चालक श्री रमेश कुमार

परिवारजन भी रहे मौजूद

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कहा कि हरदोई पुलिस को अपने अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओं पर गर्व है। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

👉 पुलिस व प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल से जुड़ें

ये भी पढ़ें: निर्वाचक नामावली से एक भी पात्र मतदाता न छूटे, डीएम अनुनय झा की अपील

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img