हरदोई जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने नवजात बालिकाओं को बांटे बेबी किट

हरदोई, लक्ष्मीकांत पाठक | वेब वार्ता

हरदोई जिला महिला चिकित्सालय में नवजात बालिकाओं के सम्मान में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान और सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को बेबी किट प्रदान किए। यह पहल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देने और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला कोऑर्डिनेटर प्रियंका पांडे ने अभिभावकों को महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना और बाल विवाह रोकथाम जैसी योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रियंका पांडे ने कहा, “महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए इन योजनाओं का समय पर लाभ उठाना अत्यंत आवश्यक है। सरकार बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”

इसके बाद आयोग की टीम ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। वहां बंदी महिलाओं से संवाद कर उनके जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने जेल प्रशासन को महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।

यह कार्यक्रम नवजात बालिकाओं के महत्व, उनके अधिकारों और महिलाओं के कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा। बेबी किट वितरण से अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम बेटियों के प्रति समाज की सोच को सकारात्मक बनाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की यह सक्रियता महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: 15वें वित्त आयोग की बैठक में सख्त तेवर: जिलाधिकारी अनुनय झा बोले— विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img