हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता
भीषण ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की एक सराहनीय पहल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कछौना इकाई ने निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज और जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित के साथ असहाय, दिव्यांग एवं गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने कहा, “समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। संकट के समय जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना और सहायता पहुंचाना वास्तविक मानवता है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।”
नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज ने कहा कि कछौना इकाई की यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। मंडल विगत वर्षों से कपड़ा वितरण, कोविड सहायता, और सर्दी में कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य करता आ रहा है।
प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला ने सनातन धर्म के मंत्र “परहित सरिस धर्म नाहि भाई” का उल्लेख करते हुए कहा कि परोपकार ही सर्वोच्च धर्म है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि संगठन समाज के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़ा रहता है और व्यापारी बंधुओं के सहयोग से ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कछौना मंडल की गतिविधियों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन चेयरपर्सन क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना ने किया।
उपस्थित प्रमुख लोग
कार्यक्रम में संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, राम शंकर गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, ग्राम प्रधान रानू बाजपेई, सर्व वैश्य समाज अध्यक्ष तुलसी गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश मिश्रा, नीरज शुक्ला, सुनील सोनी, प्रकाश चंद्र गुप्ता, हरिओम गुप्ता, राहुल गुप्ता, शांतनु गुप्ता, रामेंद्र सिंह, पुनीत गुप्ता, दिवाकर शर्मा, मनोज पांडेय, अनूप सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
यह मानवीय पहल ठंड के कठिन समय में जरूरतमंदों को बड़ी राहत प्रदान कर रही है और समाज में सहयोग व संवेदना का संदेश दे रही है।
हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें: इंदौर जल संकट और पत्रकार से अभद्रता: सवालों पर सत्ता








