Sunday, March 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत सामग्री वितरित

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सवायजपुर तहसील के अरवल थाना क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।

हरदोई में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मेडिकल कैंप का निरीक्षण, राहत सामग्री वितरण और बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।#HardoiFlood #FloodRelief #DisasterManagement #HardoiNews #FloodVictims #UPFlood @dmhardoi pic.twitter.com/pAKZU1Jpa7

मेडिकल और पशु चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण

अधिकारियों ने मेडिकल कैंप और पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीमार लोगों के लिए दवा वितरण और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा—

“बाढ़ शरणालयों में प्रभावित परिवारों की सुरक्षित व्यवस्था की जाए। जिन घरों में खाना बनाना संभव नहीं है, उन्हें पका हुआ भोजन और राशन किट तुरंत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निजी पशुओं के ठहराव के लिए भी उचित व्यवस्था बनाई जाए।”

राहत किट और फूड पैकेट का वितरण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राहत किट और फूड पैकेट वितरित किए। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्था पर संतोष जताया और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मौके पर मौजूद अधिकारी

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img