Thursday, February 5, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

देवरिया में मोमोज के लालच में किशोर से 85 लाख के जेवर हड़पे, पुलिस जांच में जुटी

देवरिया, ममता तिवारी | वेब वार्ता

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज खिलाने के बहाने तीन युवकों ने एक नाबालिग किशोर को अपने जाल में फंसाकर करीब 85 लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है, जहां जेवरात चोरी का खुलासा होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

मोमोज की लत बनी ठगी का जरिया

पुलिस के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, उनका नाबालिग बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। किशोर को मोमोज खाने की आदत थी, जिसका फायदा उठाते हुए देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने उसे अपने झांसे में ले लिया।

घर की अलमारी से निकालता रहा जेवर

आरोप है कि बहकावे में आकर किशोर घर की अलमारी से धीरे-धीरे जेवरात निकालकर मोमोज दुकानदारों को देता रहा। इन जेवरातों में उसके पिता और बुआ के गहने शामिल थे, जिनकी कुल कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है।

अलमारी खुलते ही उड़े होश

मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को किशोर की बुआ अपने जेवर लेने घर पहुंचीं। अलमारी खोलते ही सारे गहने गायब मिले। पूछताछ करने पर किशोर ने रोते हुए बताया कि उसने मोमोज खाने के बदले जेवरात डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पिता विमलेश मिश्र ने इस संबंध में रामपुर कारखाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध युवकों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • मोमोज खिलाने के बहाने नाबालिग को फंसाया
  • करीब 85 लाख रुपये के जेवर हड़पने का आरोप
  • डुमरी चौराहे के तीन युवकों पर संदेह
  • रामपुर कारखाना थाना पुलिस जांच में जुटी

यह मामला अभिभावकों के लिए चेतावनी भी है कि बच्चों की आदतों और बाहरी संपर्कों पर नजर रखना कितना जरूरी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

👉 अपराध और जिले की ताज़ा खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें

ये भी पढ़ें: देवरिया में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला: 14 वर्षीय गर्भवती, चार युवकों पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा, दो गिरफ्तार

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img