Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

देवरिया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा लापरवाही: 4 साल का बच्चा सीढ़ियों से पांचवीं मंजिल पर पहुंचा, 2 घंटे बाद मिला

देवरिया, ममता तिवारी | वेब वार्ता

देवरिया के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को एक 4 वर्षीय बच्चा अपनी दादी के पास से भटककर नवीन ओपीडी की सीढ़ियों से चढ़ता हुआ पांचवीं मंजिल (छत) तक पहुंच गया। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद बच्चा रोते हुए मिला। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और परिजनों ने राहत की सांस ली।

घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव की है। एक महिला हाथ की हड्डी टूटने पर इलाज के लिए अपने 4 साल के बच्चे के साथ अस्पताल आई थीं। बच्चे को साथ आई दूसरी महिला के पास छोड़कर वह डॉक्टर को दिखाने गईं। इस दौरान महिला को आंख लग गई और बच्चा अपनी मां को ढूंढते हुए सीढ़ियों से पहली, दूसरी, तीसरी मंजिल पार कर पांचवीं मंजिल की छत पर पहुंच गया।

मां प्लास्टर कराकर लौटीं तो बच्चा गायब मिला। परिजनों और अन्य महिलाओं ने पूरे अस्पताल में खोजबीन की। दो घंटे बाद पांचवीं मंजिल पर रोता हुआ बच्चा मिला। उसे सुरक्षित मां को सौंप दिया गया।

सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने कहा, “इसकी जानकारी नहीं है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।”

यह घटना मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सीढ़ियों पर गार्ड की तैनाती न होने और निगरानी की कमी से बच्चा आसानी से ऊपर पहुंच गया। अस्पताल में मरीजों और परिजनों की संख्या अधिक होने से ऐसी घटनाएं जोखिम भरी हो सकती हैं। परिजनों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: कुशीनगर: बिहार भेजी जा रही अवैध उर्वरक खेप पकड़ी, 46 बोरी यूरिया और 6 बोरी केमिकल जब्त—दुकान का स्टॉक रजिस्टर सील

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img