Thursday, February 5, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

देवरिया: लार पुलिस ने लूट का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, माल बरामद

देवरिया, ममता तिवारी | वेब वार्ता

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में थाना लार पुलिस ने लूट की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026, धारा 309(6), 351(2) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को सोमवार को खेमादेई मंदिर की पानी की टंकी के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  • खुशवन्त सिंह पुत्र राजू सिंह, निवासी बलुआ गौरी, थाना लार
  • सोनू यादव उर्फ रफ्तार पुत्र कविलास यादव, निवासी खेमादेई, थाना लार
  • रौनक कुमार उर्फ भंडारी पुत्र शिवनारायण प्रसाद, निवासी बलुआ गौरी, थाना लार

लूट का सामान बरामद

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने:

  • एक लूटा हुआ मोबाइल फोन
  • नकद 5,670 रुपये
  • घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

ऐसे हुई थी लूट की वारदात

लार थानाध्यक्ष ने बताया कि 08 जनवरी 2026 को वादी सौरभ बरनवाल, निवासी सोनरावारी लारघारी, थाना लार ने तहरीर दी थी कि वह 29 दिसंबर 2025 को मेहरौना से रुपये की वसूली कर लार की ओर आ रहे थे। रास्ते में गैस गोदाम से करीब 100 मीटर पहले तीन अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए 18,500 रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिया।

मामले में थाना लार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👉 यूपी की क्राइम और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर खबर के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें

ये भी पढ़ें: देवरिया में मोमोज के लालच में किशोर से 85 लाख के जेवर हड़पे, पुलिस जांच में जुटी

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img