कुत्तों के हमले से घायल हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग ने कराया उपचार

लखीमपुर खीरी, 31 मार्च (वेब वार्ता)। क्षेत्र के गोला वन परिक्षेत्र अंतर्गत रामपुरगोकुल गांव में जंगल से भटककर पहुंचे एक हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। समय रहते पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुत्तों को खदेड़कर हिरण की जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक हिरण जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और कुत्तों का झुंड उसे घेरकर हमला कर रहा है। शिवप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया और हिरण को सुरक्षित किया।

हमले में हिरण घायल हो गया था, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के दारोगा अंकित बाबू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।

गोला वन परिक्षेत्र के रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि हिरण का उपचार कराया जा रहा है और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की तत्परता और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।

यह घटना ग्रामीणों की जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण है, जिससे एक निर्दोष जीव की समय रहते जान बचाई जा सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles