Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यउत्तर प्रदेशनहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा डर गए; पुलिस मामले...

नहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा डर गए; पुलिस मामले की जांच में जुटी

आगरा, 26 फरवरी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह एक शव नहर में उतराता मिला। गांववालों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।

घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के जखोदा गांव स्थित रोहता नहर की है। यहां सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्हें नहर में उतराता एक शव दिखाई दिया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गावों और थाने, चौकियों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments