ई पेपर
Saturday, September 13, 2025
WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक
सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाएं

आगरा में बंद घर में मिला वैज्ञानिक का शव

आगरा, 18 मार्च (वेब वार्ता)। ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित ऋषि मार्ग में कोठी में मृत मिले भू-वैज्ञानिक राजीव कुमार माथुर (75) का अंतिम संस्कार कराने बहन और भांजा आएंगे। पुलिस से मुंबई में रहने वाली बहन और भांजे का संपर्क हो गया है। दोनों आगरा आ रहे हैं। उधर, पत्नी और बेटे से वैज्ञानिक का करीब 20 साल से कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली थी मगर भांजे का फोन आने के बाद पोस्टमार्टम रोक दिया गया। कोठी से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को राजीव कुमार माथुर का कई दिन पुराना शव मिला था। पुलिस ने सबसे पहले राजीव के परिचित भोपाल निवासी प्रवीन जैन से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजीव भू-वैज्ञानिक थे। वह राजीव के माता-पिता के पास भी आते थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

खबरें और भी