लखनऊ, अजय कुमार | वेब वार्ता
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रदेश भाजपा मुख्यालय सहित सभी जिला केंद्रों और मंडलों पर सामूहिक रूप से सुना। राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बजट का सजीव प्रसारण देखा।
विभिन्न वर्गों की रही व्यापक भागीदारी
बजट श्रवण कार्यक्रम में साहित्यकार, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी, उद्यमी, खिलाड़ी, छात्र, महिलाएं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने बजट को ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास को लेकर प्रस्तुत दिशा पर चर्चा की।
गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण का बजट: ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026-27 को गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाने वाला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने, किसानों के विश्वास को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार देने वाला यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है, जो देश को आर्थिक और सामरिक रूप से सशक्त बनाएगा तथा गरीबों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय परिवर्तन लाएगा।
अंत्योदय दर्शन को साकार करने वाला बजट: धर्मपाल सिंह
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन की भावना से प्रेरित है, जिसके मूल में गरीब और वंचित वर्ग का आर्थिक-सामाजिक उत्थान तथा वैभवशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प निहित है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियां सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं। केंद्रीय बजट 2026-27 आने वाले समय में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बजट की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित
- डा. महेन्द्र सिंह (भाजपा मध्य प्रदेश प्रभारी)
- गोविन्द नारायण शुक्ला (प्रदेश महामंत्री)
- सुभाष यदुवंश (प्रदेश महामंत्री, अभियान टोली संयोजक)
- डा. समीर सिंह, सुधीर हलवासिया, ओपी मिश्रा, सूरज श्रीवास्तव
- मनीष दीक्षित (प्रदेश मीडिया प्रभारी), हिमांशु दुबे
- मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय
- रामचन्द्र कनौजिया, कमलेश मिश्रा, रामचन्द्र प्रधान
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने बजट को सशक्त भारत, समृद्ध भारत और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
👉 बजट और राजनीति की ताज़ा खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें
ये भी पढ़ें: आधुनिक बीज नीति से बढ़ेगी प्रति हेक्टेयर उत्पादकता: मुख्यमंत्री योगी







