Monday, October 20, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बलरामपुर में भाजपा संगठन की बैठक: बूथ स्तर पर मजबूत इकाई बनाने और मतदाता जागरूकता पर जोर

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अटल भवन, भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति, मंडल कार्यशालाओं और संगठन को गति देने के उपायों पर व्यापक चर्चा की गई। बूथ इकाई को मजबूत करते हुए आगामी दिनों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और अधिक मतदाता जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

नगर और मंडल के सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आम जनता सरकार की योजनाओं से अवगत हो और उसका लाभ प्राप्त करे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा:

“संगठन की पूर्ण जानकारी सभी को होनी चाहिए। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम देश प्रेम और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित होकर कार्य कर पाएंगे। इसलिए संगठन मजबूत होना आवश्यक है और देश व प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार बनी रहे इसके लिए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देना होगा।”


उपस्थित प्रमुख नेता और पदाधिकारी

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पलटू राम तुलसीपुर, विधायक कैलाश शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुखगण, चेयरमैन प्रिस वर्मा, रवि वर्मा, पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री वरुण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, विष्णुदेव गुप्त, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राम करन मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मंजू तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा समेत समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावी व मतदाता जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles