Monday, October 20, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात, चल रही थी सांसे, देखकर पूरे हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

मुरादाबाद: 14 जून (वेब वार्ता) उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही मनवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल के टॉयलेट में एक जिंदा नवजात पाया गया। बताया जा रहा है कि नवजात फ्लश के उपर रखा मिला। इस दौरान उसकी सांसे चल रही थी। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुरादाबाद थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके के एक निज अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि यहां अस्पताल में एक महिला टॉयलेट गई हुई थी। तब उसकी नजर नवजात पर पड़ी। जिसके बाद महिला ने वहीं पास चिल्लाना शुरू कर दी। उनकी चीख पुकार सुनकर बाकी लोग और हॉस्पिटल स्टाफ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने जब देखा तो नवजात की सांसे चल रही थी। हालांकि अब तक सामने नहीं आया है कि नवजात किसका है। अब इस मामले में पुलिस और डॉक्टर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। जैसे घटना की जानकारी अस्पताल स्टाफ को मिली, तुरंत एक नर्स ने नवजात को उठाया और इसे आईसीयू में एडमिट किया गया। नवजात की सांसें चल रही थी और उसका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले में यह पता करने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चा किसका है और वहां पर इसे किसने रखा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles