Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

नोएडा, (वेब वार्ता)। सेक्टर-113 थाने की पुलिस के साथ मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों चोरी की बाइक पर सवार होकर चेन लूटते थे। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, लूट की चेन के टुकड़े, नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में बीते दिनों चेन लूट की कुछ घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद से ही पुलिस की टीम बदमाशों को दबोचने के लिए सक्रिय थी। मंगलवार रात 11 बजे के करीब एसीपी ट्विंकल जैन के निर्देश पर थाने की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुश्ता रोड पर बाइक पर सवार दो युवक उधर से गुजरे। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। कुछ ही दूर पर उनकी बाइक फिसल गई और दोनों नीचे गिर गए। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की पहचान गाजियाबाद के रविंद्र कसाना और दिल्ली के पुनीत अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रविंद्र के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में 14 केस दर्ज हैं। लूट और डकैती जैसे संगीन अपराध कर दिल्ली पुलिस से बचकर वह फरारी काट रहा है। उसके खिलाफ धारा 41 सीआरपीसी में भी केस दर्ज है, जिसमें पुलिस को उसे कभी भी गिरफ्तार करने का अधिकार है। यही नहीं, इस बदमाश को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस भी विस्फोटक पदार्थ बेचने के आरोप में तलाश रही थी। बाइक की नंबर प्लेट हटाकर करते थे वारदात पुनीत अरोड़ा पर 13 केस दिल्ली में दर्ज हैं। दोनों किराये के कमरे में रह रहे थे। वे रेकी कर बाइक चोरी करते और फिर उसी से लूट की वारदात को अंजाम देते। दोनों बदमाशों ने बीते दिनों बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों से चेन लूटी थी। उनसे जो बाइक बरामद हुई, उसे भी उन्होंने चोरी किया था। बदमाशों ने चोरी की बाइक का रंग बदल दिया था। वारदात करते समय बदमाश या तो बाइक की नंबर प्लेट हटा देते या फिर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add