प्रयागराज महाकुम्भ के त्रिवेणी स्नान गहरी शांति और आत्मिक उत्थान का क्षण: सीएम प्रेम सिंह तमांग

- Advertisement -

– महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने वाले पूर्वोत्तर के पहले मुख्यमंत्री बने तमांग

– कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी लगाई पावन डुबकी

महाकुम्भ नगर, (वेब वार्ता)। प्रयागराज महाकुम्भ के त्रिवेणी स्नान गहरी शांति और आत्मिक उत्थान का क्षण था। इस दिव्य आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभग्य की बात है। करोड़ों श्रद्धालु यहां आस्थ और भक्ति के साथ एकत्र हुए हैं। इस ऊर्जा को महसूस करना अत्यंत प्रेरणादायक है। यह विचार रविवार को संगम स्नान करने के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री तमांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे महाकुम्भ 2025 का हिस्सा बनने और त्रिवेणी संगम में स्नान करने का अवसर प्रदान किया।

मुख्यमंत्री तमांग के साथ सिक्किम से आए 135 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी महाकुम्भ में भाग लिया और संगम में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उन्होंने प्रयागराज प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा अन्य अधिकारियों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तमांग ने त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से आशीर्वाद लेकर समस्त देशवासियों के लिए धर्म, शांति और सद्भाव की कामना की।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भी लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुम्भ मेले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी रविवार को परिवार सहित त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। 144 वर्ष में आयोजित हो रहे इस महाकुम्भ में शामिल होकर उन्होंने खुशी जाहिर की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img