Friday, February 20, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सोनीपत की जनता खजूर घोटाले को अभी तक भूली नहीं : कमल दीवान

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। नगर निगम सोनीपत से मेयर पद के लिये कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कोट मोहल्ला, शास्त्री कॉलोनी, इंडियन कॉलोनी, सिक्का कॉलोनी, चार मरला, देवडु रोड, लक्ष्मण कॉलोनी, डबल स्टोरी सहित अन्य स्थानों पर आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदान की अपील की व कहा कि नगर निगम सोनीपत की देवतुल्य जनता भाजपा के जोर-जुमले के आगे झुकने वाली नहीं है। सोनीपत की जनता 2 मार्च को हाथ के निशान पर बटन दबाकर भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों, बढ़ रहे भ्रष्टाचार को जवाब देने का काम करेगी। मेयर प्रत्याशी कमल दीवान की धर्मपत्नी मेघा दीवान ने भी दर्जनभर स्थानों पर जनसंपर्क अभियान के दौरान शहरवासियों से आशीर्वाद लिया।
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन करके की। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि सोनीपत की जनता खजूर घोटाले को अभी तक भूली नहीं है। बावजूद भाजपा प्रत्याशी शहर की कालोनीयों में जाकर आशीर्वाद मांगने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनीपत नगर निगम की जनता के आशीर्वाद से सभी वर्गों के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत नगर निगम का मेयर बनकर विकास कार्यों की नई इबारत लिखने का काम करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे जन समर्थन से गदगद होकर कमल दीवान ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है नगर निगम सोनीपत की जनता भाजपा प्रत्याशी के अहंकार को तोड़ने का काम करेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मेयर बनते ही शहर की सभी मुख्य समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्ष में भाजपा सरकार ने नगर निगम सोनीपत की बजट में अनदेखी की है। लेकिन आप सभी के आशीर्वाद से मेयर बनते ही एक विशेष पैकेज बजट का दिलवाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को सोनीपत की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। 12 मार्च को जो परिणाम आएगा उसमें सोनीपत की जनता मेयर बनेगी। शहर का प्रत्येक कार्य सोनीपत की जनता के मुताबिक होगा, सोनीपत को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। नगर निगम सोनीपत में जो विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं उन विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी स्वर्गीय देवराज दीवान दो बार सोनीपत के विधायक रहे हैं, जिन्होंने हमेशा सोनीपत के प्रत्येक जन को अपने परिवार का सदस्य समझा था, आज उन्हीं के दिखाई पद चिन्हो पर चलकर दीवान परिवार सोनीपत को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।
इस इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, एडवोकेट मुकेश पन्नालाल, प्रेम रेलन, प्रेम धमीजा, दयानंद वाल्मीकि, अनुज जैन, कुलदीप सोलंकी एडवोकेट, देवेंद्र, प्रदीप गौतम, अमनदीप  शर्मा, मनीष सैनी, राकेश सौदा, कमल हसीजा, रवि कपूर, अनुज छाबड़ा, विपिन गोस्वामी, प्रेम नारायण गुप्ता, सरदार इंद्रपाल सहित बड़ी तादाद में गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img