दिगंबर जैन मंदिर मंडी में धूमधाम से सिंह चक्र विधान का आठ दिवसीय पाठ शुरू

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। दिगंबर जैन मंदिर मंडी में धूमधाम से सिंह चक्र विधान का आठ दिवसीय पाठ शुरू हुआ। पाठ शुरू होने से पूर्व बैंड बाजों के साथ शांतिनाथ भगवन की प्रतिमा का नगर भरमन करवाया गया, यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश उठाये साथ चल रही थी।

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके ध्वजारोहण किया और यात्रा में जैन ध्वज लिए साथ चले। राजीव जैन ने अपने सम्बोधन में सिंह चक्र विधान के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि जैन परम्परा में सिंह चक्र महामंडल विधान का विशेष महत्व है, इस विधान को करने से आध्यात्मिक शांति एवं आंतरिक संतुलन मिलता है।

राजीव जैन ने देवीवाड़ा सिथत जैन मंदिर में भगवन चंद्रा प्रभु के निर्वाण का लड्डू अर्पित किया। उन्होंने लड्डू अर्पित करने के बाद निर्वाण दिवस की बधाई दी और कहा कि भक्ति के जरिये कर्म चक्र को तोड़कर मोक्ष की प्राप्ति और 24 तीर्थकरों की जीवन हमें त्याग, तप, तपस्या युक्त दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं प्रधान सुरेश जैन, जगदीश जैन, राजेश जैन, टीनू जैन, पीयूष, सौरभ, उषा जैन, रश्मि जैन, राजेश जैन, प्रवीन जैन, संजीव, अंजू जैन, पवन जैन, डॉक्टर आकांक्षा, डॉक्टर अनिल जैन, सारिका जैन, संजय जैन आदि सैंकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles