जिलाधिकारी ने की स्टार सन्दर्भों की समीक्षा

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 22 जून से 10 जुलाई तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं आख्या का अवलोकन किया और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क करे। स्टार सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नहने राम, उप जिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles