सभापति ने की आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों की समीक्षा

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज विवेकानंद सभागार में सभापति अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा से पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभापति व समिति के अन्य सदस्यों उमेश द्विवेदी, अंगद सिंह, रामसूरत राजभर व जास्मीन अंसारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक प्रारम्भ करते हुए बैठक में सबसे पहले राजस्व विभाग की समीक्षा हुई। राजस्व विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समस्त विवरण प्रस्तुत किया। सभापति में डूबने व सर्पदंश से मृत्यु के आँकड़ों की विस्तृत जानकारी ली और ऐसे प्रकरणों में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को तत्काल नियमानुसार सहायता उपलब्ध करायी जाये। शीत लहर व आंधी तूफ़ान में प्रभावितों की सहायता की जाये। बाढ़ के मामले में लोगों को त्वरित सहायता पहुँचायी जाये। उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दी जाने वाली सहायता व जन हानि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को पात्रता के अनुसार लाभान्वित कराया जाये। सभापति ने लोगों को आपदा के जोखिम न्यूनीकरण के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मॉकड्रिल के बारे में समिति को अवगत कराया। विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सार्वजनिक स्थानों पर बाढ़ या अन्य दैवीय आपदा से सम्बंधित पेंटिंग करने की बात समिति के समक्ष रखी। सभापति ने विधायक से सहमति जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र व स्वयं सहायता समूहों की सहायता ली जाये। जिलाधिकारी ने जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में समिति को बताया। सभापति ने कहा कि आपदा जागरूकता के मास्टर ट्रेनरों की सूची सम्बंधित तहसीलों व जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाये। विधायक सवायजपुर ने जनपद को बाढ़ के मामले में संवेदनशील श्रेणी से अति संवेदनशील श्रेणी में परिवर्तित कराने का आग्रह किया। सभापति ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान सभापति ने स्थिति सुधरते ही तत्काल विद्युत आपूर्ति निर्बाध करने के निर्देश दिए। नगर विकास विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि हरदोई में बारिश से पूर्व सभी नालों को दुरुस्त कराया जाये। समिति ने अधिशाषी अधिकारियों से शीतलहर से बचाव के लिए कम्बल वितरण व अलाव की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सभापति ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सड़कों की मरम्मत में देरी न की जाये। बाढ़ से प्रभावित सड़कों का पृथक से प्रस्ताव बनाया जाये। वन विभाग की समीक्षा में डीएफओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीएफओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व व रिपोर्ट के साथ लखनऊ में तलब करने को कहा। समिति ने सिंचाई विभाग को रिपोर्ट के साथ लखनऊ आने के निर्देश दिए। खाद्य एवं रसद विभाग से समिति ने अन्नपूर्णा दुकानों के बारे में जानकारी ली। इस सम्बन्ध में आम जन को जागरूक किया जाये। पंचायती राज विभाग से समिति ने बाढ़ के दौरान ग्रामों में किये जाने कार्यों की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा विभाग को प्रभावित क्षेत्र में स्कूलों को दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से महामारी की रोकथाम के लिए उठाये गए क़दमों की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img