महाराष्ट्र विधान भवन में हुई हाथापाई के मामले में आव्हाड और पडलकर के समर्थक गिरफ्तार

मुंबई, (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में हुई हाथापाई के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर के एक-एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को विधान भवन के अंदर आव्हाड और पडलकर के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। इससे एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles