डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत की छात्रा ने काव्य गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत की छात्रा दिशू ने वीर रस कविता पाठ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद द्वारा शंभूदयाल स्कूल में आयोजित वीर रस कविता पाठ प्रतियोगिता में दिशू ने श्रीमती सरिता खत्री के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी ओजपूर्ण कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिशू की प्रस्तुति में न केवल आत्मविश्वास और भावनात्मक अभिव्यक्ति की गहराई थी, बल्कि उनकी आवाज़ में देशभक्ति की झलक भी स्पष्ट सुनाई दी। निर्णायक मंडल ने उनकी कविता की प्रस्तुति, भाव-प्रवाह और अभिव्यक्ति की विशेष रूप से सराहना की।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने दिशू की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles