Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

शारदा यूनिवर्सिटी मामला: जांच रिपोर्ट का इंतजार, अब तक 15 लोगों से पूछताछ

ग्रेटर नोएडा, 23 जुलाई (वेब वार्ता)। शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच तेज़ हो गई है। अब तक पुलिस सुरक्षा गार्ड समेत कुल 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, इस प्रकरण में अगली कार्रवाई विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जांच समिति द्वारा गुरुवार तक रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है। यह समिति छात्रा के विभाग से जुड़े शिक्षकों, स्टाफ और कुछ छात्रों के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि रिपोर्ट में कुछ नए नाम सामने आ सकते हैं, जिनके आधार पर आगे गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया है, जिनमें विभागाध्यक्ष भी शामिल हैं। इनमें से दो शिक्षकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

विवाद को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी है, वहीं पुलिस बल की भी तैनाती लगातार जारी है ताकि किसी भी संभावित विरोध-प्रदर्शन से निपटा जा सके।

इस बीच छात्रा के परिजन और विभिन्न छात्र संगठनों का आरोप है कि छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे जानबूझकर आंतरिक प्रैक्टिकल में फेल किया गया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add