शाहजहांपुर: महिला से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

शाहजहांपुर, राम निवास शर्मा (वेब वार्ता)। शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसने एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। 20 जुलाई की रात करीब 2 बजे रामवीर नामक युवक अपने एक साथी के साथ उसके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि रामवीर ने लाठी दिखाकर उसे और उसकी ननद को डराया तथा उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने शुरुआत में सामाजिक लोकलाज के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में साहस जुटाकर थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का बयान:
पुलिस के अनुसार मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना तेजी से की जा रही है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles