Wednesday, February 11, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

महिला सशक्तीकरण के लिए सेवाभारती करेगी ‘रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड’ का आयोजन

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सामाजिक संस्था सेवाभारती, दिल्ली द्वारा 13 अप्रैल को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक मैराथन रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोरी विकास और महिला सशक्तीकरण है। इसमें सेवा बस्तियों की लड़कियों के साथ बॉलीवुड, व्यवसाय, खेल, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सशस्त्र बलों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में सेवाभारती के प्रांत अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ ही विश्वगुरु बनाना भी बहुत आवश्यक है। इस प्रयास में समाज का हर वर्ग जुड़े, इसके लिए सेवाभारती प्रयासरत है। रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग और संभ्रांत वर्ग को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में समाज का हर वर्ग महिला सशक्तीकरण और किशोरी विकास के उद्देश्य के लिए सम्मिलित होगा।

सेवा भारती की सचिव और कार्यक्रम की संयोजक निधि आहूजा ने बताया कि यह आयोजन हम दिल्ली की सभी सेवा बस्तियों, प्रोफेशनल रनर्स और युवाओं को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के विभिन्न सेवाभावी व्यवसायियों को भी इसमें सम्मिलित होने का निमंत्रण भेजा गया है। सेवाभारती दिल्ली समूचे राज्य की सेवा बस्तियों में 132 किशोरी विकास केंद्र भी शुरू कर चुका है। सेवा भारती का उद्देश्य इन केंद्रों के माध्यम से एक लाख किशोरियों और बेटियों तक सेवाएं पहुंचाने का है। इस कार्यक्रम के लिए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा, पी.टी.ऊषा ने अभी तक इस कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है।

सेवा भारती के महासचिव सुशील गुप्ता ने बताया कि सेवा भारती महिला सशक्तीकरण, किशोरी विकास के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में दिल्ली में विभिन्न विषयों को समाज के सुधीजनों और सेवाभावी व्यक्तियों के सहयोग से संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के समग्र विकास के लक्ष्य से ये मैराथन आयोजित हो रही है।

रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह छह बजे से शुरू होगा। इस दौड़ में 10 किलोमीटर (टाइम्ड रन), पांच किलोमीटर (फन रन) और तीन किलोमीटर (फन रन) जैसी श्रेणियां शामिल है। इस आयोजन में हर उम्र के पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद जताई है। वर्ष 1979 से संचालित सेवाभारती, स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में दिल्ली की 1123 सेवा बस्तियों में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्य कर रही है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img