यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,एसपी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

- Advertisement -

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। कस्बे में संचालित यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार मॉडल देखकर संवाद किया। उनके द्वारा विभिन्न मॉडल देखकर काफी प्रसन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक, आविष्कार, विज्ञान, जीव विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, सोलर पैनल, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, नगर का खूबसूरत मॉडल, ट्रैफिक व्यवस्था आदि विषयों पर विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मॉडलों के माध्यम से बेहतर जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। यह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दो दिवसीय किया गया। प्रथम दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनुसूचित मोर्चा पी०के० वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। पी०के० वर्मा ने कहा विद्यालयों में इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा इस तरह के आयोजन से वैज्ञानिक नवाचार, विचारों, तार्किक सोच बढ़ती है। वैज्ञानिक विषयों में रुचि पैदा होती है। पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया विभिन्न विषयों के मॉडल का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं से तैयार किए गए मॉडलों पर संवाद किया। छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा, विचारों को जानकर काफी उत्साहित हुए। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा बच्चों का प्रदर्शन काफी सराहनीय है। शिक्षण संस्थान बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा की पहचान कर उनके पसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन करें। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चे अपने मध्य तेज तर्रार व ईमानदार पुलिस अधीक्षक को पाकर काफी उत्साहित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिवम गुप्ता, संरक्षक जगदीश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष उमा गुप्ता, प्रधानाचार्य विधि गुप्ता, विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजक अभिषेक सिंह चौहान, अवध प्रताप सिंह, अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरदोई, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता उर्फ गुड्डू, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह मल्हेरा, अभय शंकर शुक्ला, रजनीश सिंह, संजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, लवकुश गुप्ता सहित प्रबुद्धजन व अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img