कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लंबी बीमारी के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकुरुल्लाह अंसारी ने आज अंतिम सांस ली। जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर व्याप्त गई। 2003 से समाजवादी पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे थे । वे तीन बार युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और पार्टी महासचिव रह चुके थे। चार बार ग्राम प्रधान पद पर भी निर्वाचित हुए। वे 26 मार्च 2023 को समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष बने थे। सपाईयों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है। इनके मृत्यु से समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति हुई।
समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकुरुल्लाह अंसारी का निधन
0
133








