Sunday, February 15, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

हरियाणा एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: सोनीपत से 1.105 किलो चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भिवानी यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सराय से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.105 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।

ब्यूरो प्रमुख एवं महानिदेशक ओ. पी. सिंह के निर्देश पर पूरे हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुड़ी कुमार और उप पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हरियाणा एनसीबी भिवानी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

सहायक उप निरीक्षक मंजीत को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़ी सराय गांव का एक व्यक्ति अपने घर से अवैध चरस की तस्करी कर रहा है। टीम ने बिना देरी किए बताए गए स्थान पर छापा मारा और मनोज पुत्र पालेराम निवासी गांव गढ़ी सराय को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में की गई तलाशी में आरोपी के पास से 1.105 किलोग्राम वर्जित चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत वाणिज्यिक मात्रा का मामला थाना शहर गोहाना में दर्ज किया गया है।

न्यायालय में पेश, जांच जारी

एनसीबी प्रवक्ता के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे चरस तस्करी के नेटवर्क और इसमें संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

आमजन से अपील

हरियाणा एनसीबी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशा तस्करी की किसी भी जानकारी को गुप्त रूप से साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आप नीचे दिए गए माध्यमों से जानकारी दे सकते हैं:

  • राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर: 1933

  • ऑनलाइन पोर्टल: ncbmanas.gov.in

  • हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन: 90508-91508

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add